1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 2nd T20I: मोहम्मद शमी का दूसरे T20I में भी खेलना हुआ मुश्किल! सामने आयी बड़ी वजह

IND vs ENG 2nd T20I: मोहम्मद शमी का दूसरे T20I में भी खेलना हुआ मुश्किल! सामने आयी बड़ी वजह

IND vs ENG Pitch Report and Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20आई सीरीज का दूसरा मैच कल 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाना है। इस मैच में सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2-0 से सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, दूसरे मैच में मोहम्मद शमी के फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लग सकती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 2nd T20I, Pitch Report and Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20आई सीरीज का दूसरा मैच कल 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाना है। इस मैच में सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2-0 से सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, दूसरे मैच में मोहम्मद शमी के फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लग सकती है।

पढ़ें :- उत्तराखंड के युवक ने तैयार किया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, सफल उड़ान का VIDEO सोशल मीडिया पर छाया

दरअसल, दूसरा टी20आई मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैदान हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है। ऐसे में टीम एक ही प्रमुख तेज गेंदबाज यानी अर्शदीप सिंह के साथ उतर सकती है, जबकि ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या दूसरे तेज गेंदबाज ऑप्शन होंगे। वहीं, पहले मैच की तरह स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवती और रवि बिश्नोई के साथ उपकप्तान अतिरिक्त स्पिनर के रूप में खेल सकते हैं।

दूसरे टी20आई के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

कैसी है चेन्नई की पिच? 

पढ़ें :- भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली पेरोल

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह हमेशा से स्पिनरों के अनुकूल रही है, इसकी पारंपरिक रूप से धीमी प्रकृति बल्लेबाजों के लिए चुनौती को और बढ़ा देती है। हालांकि, शुरुआती आईपीएल मैचों में बल्लेबाजों के अनुकूल ट्रैक देखे गए हैं, जिससे इस नई सतह पर उच्च स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है। इस मैदान पर अब तक दो ही टी20आई मैच खेले गए हैं, जिनमें से एक में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2018 में आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

एमए चिदंबरम स्टेडियम टी20 रिकॉर्ड्स मैच- 85

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत- 49 मैच (57.65%)

पहले गेंदबाजी करते हुए जीत- 36 मैच (42.35%)

टॉस जीतने वाली टीम- 42 मैच जीते (49.41%)

पढ़ें :- LPG Users Alert! 16 अगस्त तक कर लें ये काम, वरना न मिलेगा सिलेंडर और न ही सब्सिडी

टॉस हारने वाली टीम- 43 मैच जीते (50.59%)

सबसे बड़ा टोटल- 246

सबसे कम टोटल- 70

सबसे बड़ा स्कोर चेज- 201

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...