1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं, क्या सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं?

त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं, क्या सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं?

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पूरे देश में आक्रोश की लहर है। सत्‍ता पक्ष के साथ विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं ने इस आतंकी घटना की निंदा की है। इस बीच, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने X हैंडल पर लिखा कि श्रीनगर से हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि का समाचार अमानवीय और घोर निंदनीय है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पूरे देश में आक्रोश की लहर है। सत्‍ता पक्ष के साथ विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं ने इस आतंकी घटना की निंदा की है। इस बीच, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने X हैंडल पर लिखा कि श्रीनगर से हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि का समाचार अमानवीय और घोर निंदनीय है। ऐसी त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सरकार स्पष्ट करे कि ‘बेतहाशा किराया वसूली’ के मामले में सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं। किराये से संबद्ध टैक्स तो सरकार के पास ही जाता है, इसका मतलब तो जनता यही समझती है कि ये सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। घोर आपत्तिजनक! घोर निंदनीय!

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...