Ghaziabad News : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 1975 में देश में आपातकाल लागू करने वाली कांग्रेस का आज लोकतंत्र पर उपदेश देना हास्यास्पद है।
पढ़ें :- अखिलेश पर निशाना साधते हुए सीएम योगी बोले- हमारी नियुक्ति-पत्र वितरण की गति को सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा
भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने से पहले सीएम योगी ने कहा, “लोकतंत्र के बारे में आज कांग्रेस हमें उपदेश दे रही है। ये वही कांग्रेस है जिसने 1975 में देश में आपातकाल लागू किया था। देश के अंदर आपातकाल के मंसूबों के साथ चलने वाली कांग्रेस जब आज लोकतंत्र पर उपदेश देती है तो यह बड़ी हास्यास्पद स्थिति सी उनके सामने खड़ी करती है।”
सीएम ने आगे कहा, “आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के दिल्ली में प्रदर्शन के पीछे कारण क्या है? एक ही कारण है क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने पहचान बनाई है, विरासत और विकास की यात्रा को शानदार तरीके से आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सिर्फ कटघरे में खड़ा करके रुकावट बनना चाहते हैं।”