1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं…EVM पर उठ रहे सवालों का CEC ने कसा तंज

अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं…EVM पर उठ रहे सवालों का CEC ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कुल सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया है। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कुल सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया है। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। चुनाव के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने शेरो-शायरी से जवाब देते हुए जन आएं। इस दौरान उन्होंने ईवीएम पर उठ रहे सवाल पर शायरना अंदाज में जवाब दिया।

पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप

दरअसल, ईवीएम से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक शायरी से इसका जवाब दिया। साथ ही ईवीएम पर सवाल उठाने वालों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा जो अकसर ईवीएम पर दोषारोपण करते हैं लेकिन जब उनके पक्ष में नतीजे आते हैं तो वे अपने आरोपों से मुकर जाते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा-
“अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं, 
वफा खुद से नहीं होती खता ईवीएम की कहते हो..”

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। सीईसी के मुताबिक, पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 07 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।

 

पढ़ें :- ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिए जैसे घर से निकले अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में ,'वह पूछते रहे मैंने किया क्या है?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...