1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है…केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना

बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है…केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना

अयोध्या में नाबालिग बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले में अब सियासत शुरू हो गयी है। उधर, सीएम की सख्ती के बाद आरोपी सपा नेता मोईन खान की बेकरी पर आज बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डीएनए जांच की मांग उठा दी, जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर बड़ा निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अयोध्या में नाबालिग बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले में अब सियासत शुरू हो गयी है। उधर, सीएम की सख्ती के बाद आरोपी सपा नेता मोईन खान की बेकरी पर आज बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डीएनए जांच की मांग उठा दी, जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर बड़ा निशाना साधा है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू, 'प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के लगे नारे

केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफ़ई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है।
सपा होगी सफा…

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, कहा- पांच छात्रों ने आत्महत्या की, शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए

इसके साथ ही अखिलेश यादव के बयान पर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, पूरा प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी का इतिहास ऐसा ही रहा है कि समाजवादी पार्टी के लोग अपराधियों को संरक्षण देने का काम करते रहे हैं लेकिन अखिलेश यादव से अपेक्षा थी कि वे ऐसे अपराध करने वाले लोगों को संरक्षण देने के बजाय पार्टी से निकाल कर अपनी ओर से कार्रवाई करने का काम करेंगे।

अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तब उन्होंने कितने अपराधियों का DNA टेस्ट करवाया और फिर कार्रवाई की? अपराधी चाहें किसी भी दल का हो अपराधी ही होता है, जिसने भी यह अपराध किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम करेगा।

 

 

पढ़ें :- IND vs AFG Test Live : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 15 साल बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...