1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं: अखिलेश यादव

लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं। आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या? चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के​ द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा लेकिन इससे पहले कई जगहों पर हंगामे की खबर सामने आ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बूथ की वीडियो को शेयर कर चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने 25 लाख डुप्लीकेट वोटर खोजे, सूची जल्द चुनाव आयोग को सौंपेंगे, EC हमें दे इनाम

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं। आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या? चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।

उन्होंने आगे लिखा, हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के।

पढ़ें :- एनईपी के तहत व्यावसायिक शिक्षा के पांचों कौशल मानकों को पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इस चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...