Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Italy :  इटली में लैम्पेदुसा द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी, दर्दनाक हादसे में 26 की मौत , कई लापता

Italy :  इटली में लैम्पेदुसा द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी, दर्दनाक हादसे में 26 की मौत , कई लापता

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Italy : इटली के लैम्पेदुसा द्वीप (Lampedusa Island, Italy) के पास उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब प्रवासियों से भरी नाव ( A boat full of migrants) पलट गई। खबरों के अनुसार, यहां लगभग 100 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव बुधवार को लैम्पेदुसा द्वीप (Lampedusa Island) के पास पलट गई। इस हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए हैं। इतालवी तटरक्षक और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें :- US lifts ban on Iranian oil : अमेरिका ने ईरानी तेल पर से हटाया बैन ,  माना जा रहा वैश्विक बाजार में बड़ा भूचाल

खबरों के अनुसार, इटली में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग के प्रवक्ता फिलिपो उंगारो ने बताया कि 60 बचे लोगों को लैम्पेदुसा के एक केंद्र में लाया गया है। बचे हुए लोगों के अनुसार, जब नाव लीबिया ( Libya) से रवाना हुई थी, तब उसमें 92 से 97 प्रवासी सवार ( Migrant Rider ) थे। अधिकारी अब भी बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। तटरक्षक बल ( Coast Guard )ने एक बयान में कहा कि मृतकों की संख्या 26 है, लेकिन यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रवक्ता फ्लेवियो डि गियाकोमो (Flavio di Giacomo) ने जीवित बचे लोगों के बयानों के आधार पर बताया कि लगभग 95 प्रवासी दो नावों में सवार होकर लीबिया से चले थे। उन्होंने बताया कि जब दोनों में से एक नाव में पानी भरने लगा तो सभी यात्रियों को दूसरी नाव में स्थानांतरित कर दिया गया जो फाइबर ग्लास से बनी थी और वह अधिक भार के कारण पलट गई।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) का कहना है कि उत्तरी अफ्रीका से दक्षिणी यूरोप की ओर जाने वाला यह अनियमित समुद्री मार्ग ( irregular sea route) दुनिया के सबसे खतरनाक मार्गों ( dangerous routes ) में से एक है।

पढ़ें :- Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उल्टफेर, प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Advertisement