1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जयराम रमेश का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-हमारे संविधान व संवैधानिक संस्थाओं को किया जा रहा है कमजोर

जयराम रमेश का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-हमारे संविधान व संवैधानिक संस्थाओं को किया जा रहा है कमजोर

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को एआईसीसी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ संपन्न हुई। यह उचित था कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बाबा साहेब अंबेडकर की पवित्र चैत्य भूमि पर समाप्त हो। इस समय हमारे संविधान व संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे समय में कल रात राहुल गांधी जी ने 70 लोगों के साथ संविधान को बचाने की शपथ ली।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को एआईसीसी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ संपन्न हुई। यह उचित था कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बाबा साहेब अंबेडकर की पवित्र चैत्य भूमि पर समाप्त हो। इस समय हमारे संविधान व संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे समय में कल रात राहुल गांधी जी ने 70 लोगों के साथ संविधान को बचाने की शपथ ली।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...

उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी जी ने कहा कि हम ‘अन्याय के अंधकार में न्याय का दीया जला रहे हैं’। उसके लिए वे 5 न्याय लेकर आए। युवा न्याय, नारी न्याय,किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय। साथ ही कहा, हमारी मैनिफेस्टो वर्किंग कमेटी की परसों बैठक होगी। उसके बाद हम अपने घोषणापत्र को जारी करेंगे। ये सभी 25 गारंटियां हमारे घोषणापत्र से ही आती हैं।

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर भाजपा सरकार को घेरते हुए जयराम रमेश ने कहा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से कंपनियां BJP को करोड़ों रुपए देती हैं। इसके 4 तरीके हैं-चंदा दो-धंधा लो, हफ्ता वसूली, कॉन्ट्रैक्ट लो-रिश्वत दो और शेल कंपनी बनाओ और चंदा देते जाओ। साथ ही कहा, जिन कंपनियों का मुनाफा 20 करोड़ रुपए है, वो 400 करोड़ रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदती हैं। ये पैसा कहां से आया, ये किसका पैसा है? इलेक्टोरल बॉन्ड साफ तौर से मनी लॉन्ड्रिंग का एक रूट है।

साथ ही कहा, मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। वह कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहती है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसका काम निष्पक्ष चुनाव कराना है। लेकिन पिछले 10 महीने से INDIA गठबंधन के नेता VVPAT के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से मिलने का समय मांग रहे थे। अभी तक उन्हें समय नहीं दिया गया।

 

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने बेरोजगारी मुद्दे पर फोकस करते हुए, देश के युवाओं के लिए ​पेश किया बड़ा विजन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...