1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP ने कैंसिल की J-K चुनाव के लिए दूसरे व तीसरे चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट; नई सूची जारी

BJP ने कैंसिल की J-K चुनाव के लिए दूसरे व तीसरे चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट; नई सूची जारी

Jammu and Kashmir Elections : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों मतदान के लिए भाजपा ने सोमवार सुबह 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन अब पार्टी ने कुछ घंटो बाद ही दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट को अमान्य घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से दोबारा पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों जारी की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

दरअसल, भाजपा की ओर से सोमवार को जारी इस लिस्ट में पहले चरण मतदान के लिए 15 उम्मीदवार, दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी थी। लेकिन, पार्टी ने फिर से नई लिस्ट जारी करते हुए दूसरे व तीसरे चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट को अमान्य घोषित किया है। हालांकि, पहले चरण के लिए जारी लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहले जारी की गयी लिस्ट में अपने नाम नहीं होने की वजह से नाखुश थे, जिस वजह से पार्टी को नए सिरे से लिस्ट जारी करनी पड़ी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। जिसके बाद चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 24 सीटों पर, दूसरे चरण में 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होना है।

पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के लिस्ट

Image

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

Image

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...