1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jammu and Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, अभियान जारी

Jammu and Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, अभियान जारी

उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में बुधवार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, इसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल जवान को तुरंत इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jammu and Kashmir: उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में बुधवार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, इसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल जवान को तुरंत इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पढ़ें :- गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, पुलिस अब अलग-अलग ठिकानों पर कर रही है छापेमारी

दरअसल, बुधवार सुबह सोपोर के हादीपोर गांव में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी की। इसके साथ ही तलाशी अभियान चलाया। सोपोर पुलिस, सेना की 32 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। वहीं, खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...