1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jammu and Kashmir: सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

Jammu and Kashmir: सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों की गाड़ी पर ग्रेनेड से भी हमला किया था। इस हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों की गाड़ी पर ग्रेनेड से भी हमला किया था। इस हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हैं। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ जारी है।

पढ़ें :- सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा...केशव मौर्य ने साधा निशाना

इसके साथ ही आसपास के संपर्क मार्गों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर का यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। रक्षा अधिकारियों ने कहा, ‘आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिक जानकारी का इंतजार है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...