1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Jammu Kashmir Election Result 2024 : श्री माता वैष्णो देवी सीट से BJP के बलदेव राज शर्मा ने दर्ज की जीत , मिला माता का आशीर्वाद

Jammu Kashmir Election Result 2024 : श्री माता वैष्णो देवी सीट से BJP के बलदेव राज शर्मा ने दर्ज की जीत , मिला माता का आशीर्वाद

जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से श्री माता वैष्णो देवी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर भाजपा के बलदेव राज शर्मा ने 13753 वोटों से जीत दर्ज की।

By अनूप कुमार 
Updated Date

jammu kashmir election result 2024 :जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से श्री माता वैष्णो देवी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर भाजपा के बलदेव राज शर्मा ने 13753 वोटों से जीत दर्ज की। श्री माता वैष्णो देवी सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस सीट पर दूसरे स्थान पर निर्दलीय जुगल किशोर रहे। उन्हें 11372 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह 4582 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पढ़ें :- अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

श्री माता वैष्णो देवी सीट काफी अहम मानी जा रही थी। परिसीमन के बाद 2022 में यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर 25 सितंबर को वोटिंग हुई थी।  श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पहले रियासी विधानसभा सीट के तहत आती थी। बीजेपी के लिए यह सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि श्री माता वैष्णो देवी का हिंदुओं में अहम स्थान है। पूरे देश की नजरें इस सीट पर लगी हुई थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...