1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. January vrat-tyohar list 2025 : जनवरी में माह में महाकुंभ सहित कई खास व्रत-त्योहार आएंगे, जानें तिथि और महत्व

January vrat-tyohar list 2025 : जनवरी में माह में महाकुंभ सहित कई खास व्रत-त्योहार आएंगे, जानें तिथि और महत्व

1 जनवरी 2025 से नववर्ष का आगाज हो जाएगा।  अंग्रेजी कैलेंडर का पहला महीना जनवरी है। इस माह में हिंदी  पंचांग के अनुसार,पौष और माघ माह का संयोग रहता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

January vrat-tyohar list 2025 : 1 जनवरी 2025 से नववर्ष का आगाज हो जाएगा।  अंग्रेजी कैलेंडर का पहला महीना जनवरी है। इस माह में हिंदी  पंचांग के अनुसार,पौष और माघ माह का संयोग रहता है। धार्मिक दृष्टि से जनवारी माह में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आते हैं जैसे सकट चौथ, मकर संक्रांति, लोहड़ी, आदि।  सबसे महत्वपूर्ण पर्व महाकुंभ  इस बार नए साल में जनवरी से ही आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं जनवरी 2025 के व्रत-त्योहार की लिस्ट।

पढ़ें :- 26 अगस्त 2026 का राशिफल: तुला, मिथुन और मीन राशि के लिए आज का दिन है खास, पूरे होंगे सभी काम

जनवरी 2025 व्रत-त्योहार (January 2025 Vrat Tyohar)

सुख-समृद्धि
3 जनवरी 2025 – पौष विनायक चतुर्थी, पंचक शुरू
विनायक चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा करने वालों के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

खालसा पंथ की नींव
5 जनवरी 2025 – स्कंद षष्ठी
6 जनवरी 2025 – गोविंद सिंह जयंती

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी 22 दिसंबर, 1666 को पटना साहिब में जन्मे थे। उन्होंने अल्प आयु में गुरु गद्दी को संभाल ली थी। उन्होंने बैसाखी के अवसर पर खालसा पंथ की नींव रखी।

पढ़ें :- Shani Margi Date 2026 : मीन राशि में फिर सीधे चलेंगे शनि और बनाएंगे ये राजयोग, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

बच्चों की लंबी उम्र के लिए
10 जनवरी 2025 – पौष पुत्रदा एकादशी
पौष पुत्रदा एकादशी पर संतान सुख के लिए व्रत करना शुभ फलदायी माना जाता है। महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए भी ये व्रत करती हैं। इस दिन व्रत करने से शारीरिक परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

शनि देव का आशीष
11 जनवरी 2025 – शनि प्रदोष व्रत
ये साल का पहला शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन शिव की पूजा करने वालों को शनि देव का आशीष प्राप्त होता है।

अमृत के गुण
12 जनवरी 2025 – स्वामी विवेकानंद जयंती
13 जनवरी 2025 – पौष पूर्णिमा, लोहड़ी, महाकुंभ शुरू

इस दिन से महाकुंभ शुरू हो रहा है। इस दिन पहला शाही स्नान होगा। पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान और सूर्य व चंद्र देव को जल देने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। अमृत के गुण प्राप्त होते हैं।

शुभ कार्यों की शुरुआत
14 जनवरी 2025 – मकर संक्रांति, माघ माह शुरू, पोंगल, उत्तरायण
यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है। मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त हो जाता है, और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।

पढ़ें :- Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का दूसरा प्रदोष व्रत आज, जानें पौराणिक महत्व और पूजा

सौभाग्य की प्राप्ति
15 जनवरी 2025 – बिहू
17 जनवरी 2025 – सकट चौथ

ये साल की बड़ी चतुर्थी है। इस दिन तिल से बने मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। मान्यता है इस दिन गणेश जी की पूजा करने वालों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है

तिल का दान
25 जनवरी 2025 – षटतिला एकादशी
षटतिला एकादशी के दिन तिल का 6 तरीके से प्रयोग किया जाता है. तिल का उबटन लगाना, पानी में तिल डालकर स्नान, तिल से तर्पण, तिल के बने मिष्ठान का भोग, तिल से हवन, तिल का दान

शाही स्नान
27 जनवरी 2025 – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
29 जनवरी 2025 – माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या में पर महाकुंभ का शाही स्नान किया जाएगा। इस दिन किए गए स्नान-दान से पुण्य प्राप्त होता है।

तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण
30 जनवरी 2025 – माघ गुप्त नवरात्रि शुरू
माघ गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा होती है। ये तांत्रिकों के लिए महत्वपूर्ण होती है।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया : जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और ज़रूरी नियम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...