1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Javed Akhtar video: पैपराजी पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- ‘शोर मत करो…’

Javed Akhtar video: पैपराजी पर भड़के जावेद अख्तर, कहा- ‘शोर मत करो…’

जाने माने मशहूर दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर को उन्हें पत्नी शबाना आजमी और दोस्तों संग सेलिब्रेट करते देखा गया। जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने पैपराजी के लिए शबाना आजमी संग पोज भी किया। इस के चलते फोटोग्राफर्स के शो से वो परेशान होते दिखाई दिए।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Javed Akhtar video: जाने माने मशहूर दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर को उन्हें पत्नी शबाना आजमी और दोस्तों संग सेलिब्रेट करते देखा गया। जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने पैपराजी के लिए शबाना आजमी संग पोज भी किया। इस के चलते फोटोग्राफर्स के शो से वो परेशान होते दिखाई दिए।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें फोटोग्राफर्स से बोलते देखा जा सकता है- शोर मत करो। इसके बाद वो आराम से पोज करते हैं। जावेद और शबाना आजमी बहुत अच्छे लग रहे थे। हालांकि अपनी वीडियो के लिए उन्हें लोगों से बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है। यूजर्स ने उन्हें जया बच्चन का भी बता दिया है। एक शख्स ने लिखा, ‘जया बच्चन जी के भाई।’ दूसरे ने लिखा, ‘इनका रिश्ता जरूर जया बच्चन से होगा। दोनों मीडिया के सामने एक जैसे प्रतिक्रिया देते हैं।’


वहीं कई लोगों ने जावेद अख्तर को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। साथ ही शबाना संग उनकी जोड़ी को देखकर उन्हें दुआएं भी दीं। वही बात यदि जया बच्चन की करें तो वो अक्सर मीडिया को डांटती दिखाई देती हैं। जया बच्चन अक्सर फोटोग्राफर्स से पूछती भी हैं कि वो आखिर कौन हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...