1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान के सपोर्ट में कूदे जावेद अख्तर? बोले-बड़ा बेशर्म है समाज, जो दो औरतों के मर्डर करने पर चौंक पड़ा…

सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान के सपोर्ट में कूदे जावेद अख्तर? बोले-बड़ा बेशर्म है समाज, जो दो औरतों के मर्डर करने पर चौंक पड़ा…

पिछले कुछ दिनों में हमारे देश में दो ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी चर्चा का विषय बन चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi)  और मुस्कान रस्तोगी केस की। ये खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। पिछले कुछ दिनों में हमारे देश में दो ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी चर्चा का विषय बन चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi)  और मुस्कान रस्तोगी केस की। ये खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मुस्कान रस्तोगी की घटना को लोग सीरियस लेने से ज्यादा फेम पाने के चक्कर में instagram पर रील बनाया गया। अब इस मामले को लेकर जावेद अख्तर  (Javed Akhtar)  ने बड़ा बयान दिया है।

पढ़ें :- विदेशी थिएटर्स में नहीं गूंजेंगे 'श्रीराम' के भजन, Ramayana Part 1 का रनटाइम 30 मिनट हुआ कम

बता दें कि राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को बड़े ही शान शौकत से हुई थी। शादी के बाद कपल हनीमून मनाने शिलांग गया था। इसके बाद दोनों की लापता होने की खबर सामने आईं। इसकी सच्चाई तब सामने आई जब राजा के परिवार वालों ने मेघालय पुलिस स्टेशन (Meghalaya Police Station) पर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस कि जांच में पता चला राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi)  की हत्या की गयी है। इसके बाद सोनम को गिरफ्तार किया गया।

बता दें जावेद अख्तर  (Javed Akhtar)  ने इंटरव्यू में कहा कि अगर दो महिलाएं अपने पति को मार दी हैं तब पूरा समाज बड़ा क्रोधित है। वहीं हर दूसरे दिन महिलाएं जलाई जाती हैं। उन्हें हर दिन पीटा जाता है, जब रोज महिलाओं पर अत्याचार होता है तो समाज समाज का गुस्सा कहां रहता है? इसके साथ ही जावेद ने कहा कि ये समाज बेशर्म है। छोटे समाज में लड़िकयों को मनपसंद शादी करने का हक तक नहीं है। जिन महिलाओं ने हत्या करवाया है उन्हें शादी के लिए मजबूर किया गया होगा।

रिपोर्ट : आकांक्षा उपाध्याय

पढ़ें :- बी.आर चोपड़ा दूरदर्शन पर लाए थे सदी का सबसे हॉरर शो, झुंड बनाकर टॉयलेट जाते थे बच्चे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...