1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Javed Akhtar: नामदेव समष्टि पुरस्कार से जावेद अख्तर को किया जायेगा सम्मानित

Javed Akhtar: नामदेव समष्टि पुरस्कार से जावेद अख्तर को किया जायेगा सम्मानित

मुंबई में समष्टि कला एवं साहित्य महोत्सव के दौरान जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 और 12 अप्रैल को मध्य मुंबई के भायखला स्थित अन्नाभाऊ साठे सभागार में आयोजित किया जाएगा। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को सम्मानित किया जाएगा हाल ही में समष्टि फाउंडेशन ने घोषणा की थी कि जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Javed Akhtar: मुंबई में समष्टि कला एवं साहित्य महोत्सव के दौरान जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 और 12 अप्रैल को मध्य मुंबई के भायखला स्थित अन्नाभाऊ साठे सभागार में आयोजित किया जाएगा। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को सम्मानित किया जाएगा हाल ही में समष्टि फाउंडेशन ने घोषणा की थी कि जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा।

पढ़ें :- ब्रालेट ड्रेस पहन राखी बांधने पर कृति सेनन का आया जवाब, बोलीं- महिलाओं को क्या पहनना है,यह बताना कब बंद होगा?

जावेद अख्तर को यह सम्मान साहित्य और भाषा में उनके योगदान के लिए मिलेगा। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने हिंदी फिल्मों में बेहतरीन गीत, कहानियां, संवाद लिखे हैं। भारतीय सिनेमा को आगे ले जाने में जावेद साहब का योगदान बहुत बड़ा है। लेखक, गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

नामदेव ढसाल महोत्सव के आठ साल पूरे आज शुक्रवार को जिस कार्यक्रम में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को सम्मानित किया जाएगा, वह मशहूर मराठी कवि और दलित कार्यकर्ता नामदेव ढसाल (1949-2014) की याद में आयोजित किया गया है। इस महोत्सव को इस साल आठ साल पूरे हो जाएंगे। नामदेव ढसाल का असली नाम नामदेव लक्ष्मण ढसाल था। वे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

उन्होंने जाति उत्पीड़न के खिलाफ लिखा था। साल 2014 में कैंसर से उनकी मौत हो गई थी। जावेद अख्तर के अलावा पत्रकार ज्ञानेश महाराव को सत्यशोधक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आईपीएस अधिकारी संदीप तमगाडगे को भी नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकार राजू परुलेकर, डॉ. श्यामल गरुड़, अमोल देओलेकर और एडवोकेट दिशा वाडेकर को भी सम्मानित किया जाएगा। इन सभी लोगों ने किसी न किसी तरह से समाज को बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

पढ़ें :- Gandhari Teaser : तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म गांधारी का धांसू टीजर रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...