JEE Main Admit Card : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा (JEE Main 2026 Session-1 Exam) के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड (Admit Card) साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
पढ़ें :- CUET Exam Cancelled : नोएडा में सीयूटी परीक्षा रद्द होने से छात्रों का फूटा गुस्सा , एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी
जेईई मेन 2026 परीक्षा का शेड्यूल
एनटीए (NTA) 28 जनवरी 2026 को होने वाली जेईई मेन (बीई/बीटेक) परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, 29 जनवरी 2026 को जेईई मेन (बीआर्क और बीप्लानिंग) की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बीआर्क के लिए ड्रॉइंग टेस्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
एनटीए (NTA) के निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश का समय सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक तय किया गया है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।