1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Jewellery Retail Sector : भारत के आभूषण क्षेत्र की आय बीते 5 साल में एक लाख करोड़ रुपये बढ़ी ,

Jewellery Retail Sector : भारत के आभूषण क्षेत्र की आय बीते 5 साल में एक लाख करोड़ रुपये बढ़ी ,

भारत के आभूषण क्षेत्र की चमक बढ़ी है। आभूषण उत्पादों (Jewelry Products ) पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है। भारत के ज्वेलरी रिटेल सेक्टर (Jewellery Retail Sector) में बीते पांच वर्षों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jewellery Retail Sector : भारत के आभूषण क्षेत्र की चमक बढ़ी है। आभूषण उत्पादों (Jewelry Products ) पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है। भारत के ज्वेलरी रिटेल सेक्टर (Jewellery Retail Sector) में बीते पांच वर्षों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी आय 2024 में बढ़कर 6,40,000 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि 2019 में 5,04,400 करोड़ रुपये थी। खबरों के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Brokerage firm Motilal Oswal) की रिपोर्ट में बताया गया कि हॉलमार्किंग के कारण उत्पादों को लेकर बढ़ते विश्वास और लोगों की आय बढ़ना इसकी प्रमुख वजह है।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

ब्रोकरेज फर्म ने अपने अनुमान में बताया कि ज्वेलरी इंडस्ट्री (Jewellery Industry) 15 से 16 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ वित्त वर्ष 2028 तक 145 अरब डॉलर का आंकड़ा छू सकती है।

वित्त वर्ष 19 से 24 के बीच में ज्वेलरी सेक्टर (Jewellery Sector) की आय करीब 8 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ी है और इसमें संगठित क्षेत्र की वृद्धि दर करीब 18 से 19 प्रतिशत रही है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में संगठित क्षेत्र का ज्वेलरी मार्केट 20 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ेगा और कुल मार्केट का करीब 42 से 43 प्रतिशत हिस्सा संगठित क्षेत्र से आएगा।

पढ़ें :- Infinix ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...