बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) अक्सर अपने लुक्स, स्टाइल और फैशन सेंस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, इन दिनों ये खूबसूरत अदाकारा अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से सुर्खियों में है। वहीं इन सबके बीच हॉस्पिटल से घर आने के बाद जाह्नवी (Jhanvi Kapoor) ने एक वीडियो शेयर किया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
Jhanvi Kapoor news: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) अक्सर अपने लुक्स, स्टाइल और फैशन सेंस के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, इन दिनों ये खूबसूरत अदाकारा अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से सुर्खियों में है। वहीं इन सबके बीच हॉस्पिटल से घर आने के बाद जाह्नवी (Jhanvi Kapoor) ने एक वीडियो शेयर किया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कातिलाना अदाएं देख आप भी दिल हार बैठेंगे।
आपको बता दें, जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) का ये वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया धूम मचा दी। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी खूबसूरत वीडियो और फोटोज के कारण लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं, लेकिन इस बार जाह्नवी ने अपना ऐसा अवतार दिखाया है, जिसे देख फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। ‘उलझ’ के प्रमोशन के बीच जाह्नवी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह ब्लू कलर के ब्लेजर और शॉर्ट स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर बना मकड़ी जाला ने सभी का ध्यान खींच लिया।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
फूड प्वाइजनिंग के कारण जाह्नवी कपूर की तबियत खराब हो गई थी, जिस वजह से उन्हें तीन दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, अब वह वापस आ गई हैं। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं और अपनी फिल्म के प्रमोशन में लग गई हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ का गाना ‘शौकन’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने भी इस गाने पर डांस रील पोस्ट की है। उनके किलर मूव्ज लोगों को बार-बार ये वीडियो देखने पर मजूबर कर रहे हैं।