1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में NDA के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कितने सीटों पर लड़ेगी BJP

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में NDA के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कितने सीटों पर लड़ेगी BJP

झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand Assembly Elections: झारंखड विधानसभा चुनाव के एलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन और एनडीए ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन सबके बीच झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा (आर) को दी गई है। एनडीए में हुए सीट बंटवारे की जानकारी झारखंड भाजपा के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी है।

पढ़ें :- ISRO ने की 'सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड' का सफल परीक्षण, साल 2040 तक चंद्रमा पर कदम रखने की बड़ी तैयारी

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, सीटों पर चर्चा हो रही है आगे भी चर्चा जारी रहेगी। अभी तक की चर्चा में आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। JDU 2 सीटों और LJP 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, झारखंड विधानसभा की जिन 10 सीटों पर आजसू चुनाव लड़ेगी, उनमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर शामिल हैं। वहीं जदयू जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट पर चुनाव लड़ेगी। चतरा विधानसभा सीट चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा रामविलास को दी गई है।

दो चरणों में होगा मतदान
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा।

पढ़ें :- अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने फिर बहरीन और कुवैत को बनाया निशाना, कहा- अगर वॉशिंगटन ने हमला किया तो युद्ध खत्म करने पर बातचीत होगी समाप्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...