1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand Election Result: झारखंड में एनडीए को को बड़ा झटका, रुझानों में इंडिया गठबंधन की एक बार फिर सत्ता में वापसी

Jharkhand Election Result: झारखंड में एनडीए को को बड़ा झटका, रुझानों में इंडिया गठबंधन की एक बार फिर सत्ता में वापसी

झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। झारखंड में 50 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रही है, जबकि एनडीए 30 सीटों पर आगे है। हालांकि, अभी वोटो की गिनती जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand Election Result: झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। झारखंड में 50 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रही है, जबकि एनडीए 30 सीटों पर आगे है। हालांकि, अभी वोटो की गिनती जारी है।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

वहीं, इस दौरान गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए। 23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है।

कांग्रेस नेताओं ने रांची में की बैठक
उधर, झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलता देख कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राज्य के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरू और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मतगणना जारी रहने के दौरान रांची में बैठक की। JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...