1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand News: मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा…हेमंत सोरेन का विपक्ष पर जमकर निशाना

Jharkhand News: मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा…हेमंत सोरेन का विपक्ष पर जमकर निशाना

उन्होंने कहा, यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है। ED-CBI-IT जिन्हें देश के विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कहीं जाती हैं, जहां करोड़ों रुपए डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका ये नहीं कर पा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand News: झारखंड में कथित जमीन घोटाले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन सोमवार फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे। अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मैं आज इस सदन में चंपई सोरेन के विश्वास मत का हिस्सा बन रहा हूं। 31 जनवरी की काली रात रही। देश के लोकतंत्र में यह काली रात जुड़ी। देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई। हेमंत सोरेन ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, इस गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल था।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

उन्होंने कहा, यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है। ED-CBI-IT जिन्हें देश के विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कहीं जाती हैं, जहां करोड़ों रुपए डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका ये नहीं कर पा रहे हैं। ये सिर्फ देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करना…अगर है हिम्मत तो सदन में कागज पटक कर दिखाएं कि यह साढ़े 8 एकड़ की ज़मीन हेमंत सोरेन के नाम पर है, अगर हुआ तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा।

इसके साथ ही कहा, मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ED ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान, सम्मा, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नज़र डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। साथ ही कहा, मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मोल नहीं।

 

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...