1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand News: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद प्रियंका गांधी, चंपई सोरेन समेत अन्य नेताओं की आई प्रतिक्रिया, कहा-सारे षड्यंत्र विफल हुए

Jharkhand News: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद प्रियंका गांधी, चंपई सोरेन समेत अन्य नेताओं की आई प्रतिक्रिया, कहा-सारे षड्यंत्र विफल हुए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, झारखंड में विपक्षी एकता तोड़ने के सारे षड्यंत्र विफल हुए। गठबंधन की एकजुटता ने सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग, धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति को परास्त किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand News: झारखंड की चपंई सोरेन सरकार ने फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। इसके साथ ही साफ हो गया कि विश्वास चंपई सोरेन सरकार राज्य में बनी रहेगी। विश्वास मत हासिल करने के बाद चंपई सोरेन, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं की प्रति​क्रिया आई है।

पढ़ें :- कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन करवाया, थाने पहुंची पीड़िता बोली- गर्भवती होने के बावजूद जबरन सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, झारखंड में विपक्षी एकता तोड़ने के सारे षड्यंत्र विफल हुए। गठबंधन की एकजुटता ने सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग, धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति को परास्त किया। गठबंधन सरकार ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 सदस्यों के समर्थन से बहुमत साबित किया है। लोकतंत्र में जनता मालिक है। कहां किसकी सरकार बनेगी, यह षड्यंत्रों से नहीं, जनादेश से तय होगा। मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी और सभी माननीय सदस्यों को बधाई।

षड्यंत्र को विफल कर दिया: चंपई सोरेन
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विश्वास मत हासिल करने के बाद कहा कि, झारखंड विधानसभा में विश्वास मत के दौरान हमारी सरकार का समर्थन करने के लिए गठबंधन में शामिल सभी माननीय विधायकों को धन्यवाद। हमारी एकता ने राज्य को अस्थिर करने के षड्यंत्र को विफल कर दिया। हमारी सरकार हेमंत बाबू द्वारा शुरू की गई योजनाओं को गति देकर, राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों एवं आम लोगों के जीवन- स्तर में बदलाव लाने का प्रयास करेगी।

भाजपा बेनकाबल हुई: बन्ना गुप्ता
झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, भाजपा ने जो साजिश रची थी वह आज लोकतंत्र के मंदिर में बेनकाब हो गई। ये(भाजपा) विधायकों को डरा, धमका, अपमानित, प्रताड़ित कर, कोई अप्रिय घटना कर के ये राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर ले जाना चाहते थे लेकिन यह जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार है। यह सरकार मजबूती से खड़ी थी और खड़ी रहेगी।

बता दें कि, झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं। इनमें से एक सीट फिलहाल खाली है। एक विधायक बीमार होने की वजह से फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। विधानसभा में 79 विधायक हैं, जिसके बाद बहुमत का आंकड़ा 40 हो गया। वहीं, अब चंपई सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े हैं।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया : जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और ज़रूरी नियम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...