1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Jija Sali Funny Video: मिठाई खाने से दूल्हे ने किया इंकार, तो साली के साथ चली ऐसी चाल… और फिर…

Jija Sali Funny Video: मिठाई खाने से दूल्हे ने किया इंकार, तो साली के साथ चली ऐसी चाल… और फिर…

जिसमें से अक्सर वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल ही मे इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे राजा को चम्मच से गुलाब जामुन खिला रही साली के साथ कुछ ऐसा होता है कि हर कोई हंसने लगता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Jija Sali Funny Video In Wedding: शादी के दौरान हिंदू धर्म में कई सारी परंपराओं और रस्मों को निभाने का रिवाज होता है। सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें से अक्सर वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल ही मे इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे राजा को चम्मच से गुलाब जामुन खिला रही साली के साथ कुछ ऐसा होता है कि हर कोई हंसने लगता है।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

शादी के इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के माहौल में दूल्हे राजा अपनी उम्र के साथियों और बुजुर्गों के साथ कुर्सी पर बैठे होते है। दूल्हे राजा के सामने टेबल पर खाने के कई स्वादिष्ट व्यंजन भी हैं, लेकिन शायद रस्म के अनुसार साली उन्हें मीठा खिलाने आती है।

पढ़ें :- जिस हादसे की खबर दिखाने पहुंचा था NBC का हेलिकॉप्टर, उसी में गई 3 जानें: पायलट और पत्रकार की भी मौत

साली जीजा को रसगुल्ला खिलाते वक्त काफी परेशान कर रही होती है। इतने में जीजा अचानक चम्मच की तरफ लपकता है और झट से गुलाब जामुन चट कर देता है। यह देखकर आसपास बैठे लोग भी चौंक जाते है और उनके चेहरे पर हंसी आ जाती है। पलक झपकते ही साली के हाथ से रसगुल्ला खाने वाले शादी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...