Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Jio Anniversary Offer: जियो यूजर्स को फ्री डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन समेत मिल रहा बहुत कुछ; जल्दी से उठाएं ऑफर का फायदा

Jio Anniversary Offer: जियो यूजर्स को फ्री डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन समेत मिल रहा बहुत कुछ; जल्दी से उठाएं ऑफर का फायदा

By Abhimanyu 
Updated Date

Jio Anniversary Offer: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने 8 साल पूरा होने पर यूजर्स के लिए खास एनिवर्सरी ऑफर का ऐलान किया है। यह ऑफर तीन रिचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को दिया जाएगा, जिसमें यूजर्स 10 से ज्यादा OTT ऐप्स, 10GB डेटा वाउचर जैसे बेनिफिट्स ले सकेंगे। आइये फटाफट जियो के नए ऑफर के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

जियो के एनिवर्सरी ऑफर के बेनिफिट्स यूजर्स 899 रुपये, 999 रुपये और 3599 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के जरिये उठा पाएंगे। यह ऑफर 5 सितंबर से 10 सितंबर 2024 तक वैलिड रहेगा। कंपनी के लेटेस्ट ऑफर के तहत जोमैटो का तीन महीने गोल्ड सब्सक्रिप्शन, 175 रुपये की कीमत तक 10 OTT ऐप्स सब्सक्रिप्शन और 500 रुपये का अजियो कूपन भी दिया जा रहा है। साथ ही, 10GB का डेटा वाउचर दिया जाएगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।

जियो का 899 रुपये वाला प्लान: 2GB डेली डेटा+अनलिमिटेड 5G डेटा, 90 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री रोमिंग, डेली 100 फ्री SMS

जियो का 999 रुपये वाला प्लान: 2GB डेली डेटा+अनलिमिटेड 5G डेटा, 98 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री रोमिंग, डेली 100 फ्री SMS

जियो का 3599 रुपये वाला प्लान: 2.5GB डेली डेटा+अनलिमिटेड 5G डेटा, 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा, फ्री रोमिंग, डेली 100 फ्री SMS

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
Advertisement