1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी को जितिन प्रसाद ने दिया कई तोहफा: फ्लाईओवर का लोकार्पण भी किया, काम में देरी पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगाई फटकार

लखीमपुर खीरी को जितिन प्रसाद ने दिया कई तोहफा: फ्लाईओवर का लोकार्पण भी किया, काम में देरी पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगाई फटकार

उत्तर प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद आज यूपी के लखीमपुर खीरी पहुंचे, यहां उन्होंने करोड़ों की लागत से बनाये गये फ्लाईओवर का लोकार्पण करते हुये कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखीमपुरी खीरी । उत्तर प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद आज यूपी के लखीमपुर खीरी पहुंचे, यहां उन्होंने करोड़ों की लागत से बनाये गये फ्लाईओवर का लोकार्पण करते हुये कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

शहर के एलआरपी चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम के तहत जितिन प्रसाद ने आज तीन फ्लाइओवर का लोकार्पण किया। आमजनमानस के आवागमन के लिये यह फ्लाईओवर आज से शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बड़ी परियोजनाएं उत्तर प्रदेश भर में धरातल पर उतारी जा रही हैं, इसी के तहत आज इस फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया गया है।

लखीमपुर में बहुत बड़ी मांग पर एलआरपी चौराहे से लेकर इंदिरा मनोरंजन पार्क तक 10 किलोमीटर तक मार्ग के चौड़ीकरण की परियोजना का शिलान्यास भी किया जा रहा है। तमाम और सड़के जो बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं उनका भी शिलान्यास किया गया है।

जितिन प्रसाद ने कहा कि, यूपी में लखीमपुर खीरी जनपद खास महत्व रखता है, जिले के विकास के लिये धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। इसी के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने ही विभाग के अधिकारियों को काम में ढिलाई बरतने पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने भरे मंच से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से पूछा कि देवकली और एलआरपी से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक के काम की शुरुआत कब होगी। जनता विभाग की लिखा पढ़ी और प्रोसेस नहीं जानती, जनता सिर्फ काम जानती है। इसपर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने जल्द ही काम शुरू करने की बात कही है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

रिपोर्ट-एस0 डी0 त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...