1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा, भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही: PM मोदी

JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा, भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही: PM मोदी

PM ने कहा, हमने जनजातीय समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाया। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तब से अनेक ऐतिहासिक काम आपके कल्याण और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करते रहे हैं। ये हमारी सरकार है जिसने धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इस बार तो उनकी 150वीं जन्मजयंती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार गुमला, झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, इस चुनाव में मुझे जहां जहां जाने का अवसर मिला है, हर रैली पहले वाली रैली का रिकॉर्ड तोड़ रही है।इतनी बड़ी संख्या में आप हमें आशीर्वाद देने आए हैं, ये साफ बता रहा है कि हवा का रुख क्या है! मैं आपसे झारखंड में भाजपा-NDA सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए। झारखंड की पहचान को बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए। नौजवानों को नौकरी मिले, महिलाओं को सुरक्षा मिले, इसके लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए।

PM ने कहा, हमने जनजातीय समाज के लिए अलग मंत्रालय बनाया। 2014 में जब आपने मुझे सेवा का अवसर दिया, तब से अनेक ऐतिहासिक काम आपके कल्याण और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए करते रहे हैं। ये हमारी सरकार है जिसने धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इस बार तो उनकी 150वीं जन्मजयंती है। 15 नवंबर से आने वाले एक साल तक हम देश के हर कोने में इसे जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाने जा रहे हैं।

आज भाजपा की सरकारों में बड़ी संख्या में आदिवासी मंत्री हैं। देश के अनेक राज्यों में राज्यपाल मेरे आदिवासी भाई-बहन हैं। भाजपा-एनडीए ने ही द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति बनाया है। लेकिन हमें ये नहीं भूलना है कि कांग्रेस का द्रौपदी मुर्मू जी के साथ कैसा व्यवहार रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरा दम लगा दिया। आज भी कांग्रेस के लोग माननीया राष्ट्रपति जी का अपमान करने से बाज नहीं आते।

साथ ही PM ने कहा, JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा है। लेकिन भाजपा-NDA ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी-बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया है।भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा। JMM और कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी, ओबीसी, दलित बाहुल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार हमारे SC/ST और OBC समाज की एकता को तोड़ना चाहता है। ये लोग SC/ST और OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं।

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...