1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्रकार के असामयिक निधन पर पत्रकारों ने किया गहरा शोक संवेदना

पत्रकार के असामयिक निधन पर पत्रकारों ने किया गहरा शोक संवेदना

पत्रकार के असामयिक निधन पर पत्रकारों ने किया गहरा शोक संवेदना

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: हिन्दी दैनिक आज समाचार पत्र के नौतनवा तहसील प्रभारी सुनील अग्रवाल और दैनिक जागरण समाचार पत्र के संजय कुमार के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत की अपूर्णनीय क्षति हुई है। दोनों लोग नौतनवां के रहने वाले है । पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान कायम कर सामाजिक सेवा में रूचि रखने वाले दोनों पत्रकारों की असामयिक निधन पर नौतनवा तहसील के पत्रकारों ने द्वारा मंगलवार को नगर के राम जानकी मंदिर परिसर में एक शोक सभा वरिष्ठ पत्रकार जगदीश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई. जिसमें दो मिनट मौन रहकर शोक़ व्यक्ति किया गया और मृत आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की गई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस दौरान पत्रकार अमित त्रिपाठी ने कहा कि दोनों पत्रकारों के असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत की अपूर्णनीय क्षति हुई है.इसका भरपाई कर पाना मुश्किल है। उनके नौतनवा में स्थित आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान दिलीप त्रिपाठी,अतुल जायसवाल, विजय चौरसिया,सुदेश त्रिपाठी,अजय जायसवाल,राहुल त्रिपाठी,पुनीत वर्मा, संदीप जायसवाल,श्रवण यादव, ठाकुर सोनी, विनोद पटवा,सतीश यादव, रितेश कुमार,अंगद शर्मा, रोहित कनौजिया,संजय जायसवाल, राजा अग्रहरी,अलोक जोशी,गुलाम मुस्तफा इद्रीशी, अरविन्द त्रिपाठी, अरविन्द मिश्रा,मुराद अली,उमेश मद्देशिया,दयाराम जायसवाल, दुर्गा मद्देशिया,आरीफ़ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी बिजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...