Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिहार में जंगलराज, जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से छेड़छाड़ का Video Viral

बिहार में जंगलराज, जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से छेड़छाड़ का Video Viral

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार में सुशासन बाबू का राज क्या खत्म हुआ? अब फिर लौट आया है सूबे में जंगल राज, यह हम नहीं ​प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए दिन सरेराह ल​ड़कियों से हैवानों द्वारा की जा रही अश्लील हरकत के वायरल वीडियो बयां कर रहे हैं। पहले जमुई फिर समस्तीपुर और बांका में लड़की से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar Deputy Chief Minister Samrat Choudhary) के महिला सुरक्षा के दावों की हकीकत बताने के लिए काफी है।अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आने से सनसनी फैल गई है।

पढ़ें :- भागलपुर की बेटी की समस्तीपुर में मौत, महिला सिपाही 'रेशम कुमारी' ने IGIMS में तोड़ा दम, तीन दिन से चल रहा था इलाज

बता दें कि बांका के ऐतिहासिक मंदार पर्वत क्षेत्र का एक आपत्तिजनक वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की के साथ लड़के छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान एक लड़का इस पूरी वारदात का वीडियो बना रहा है। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

एक्टिव हुई पुलिस

​प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पुलिस को व्हाट्सएप पर यह वीडियो प्राप्त हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ तुरंत मंदार पर्वत पहुंचे और मामले का सत्यापन किया।

पुलिस जांच में इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गई है और यह साफ हो गया है कि यह वीडियो मंदार पर्वत का ही है। हालांकि, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि घटना इसी वर्ष अप्रैल महीने की है।

पहचान में जुटी पुलिस
​
वीडियो में 6-7 अज्ञात नवयुवक एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकतें और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो में दिख रहे लड़के और लड़की कौन हैं, इसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों से पूछताछ कर पुलिस दोनों पक्षों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

पढ़ें :- जमुई में जंगली सियार का आतंक, आधे घंटे में चार बच्चों समेत छह लोगों पर किया हमला

कई धाराओं में केस दर्ज

वहीं ​थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के लिखित बयान के आधार पर बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76, 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66E व 67A के तहत मामला दर्ज कर वीडियो को साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित रख लिया है तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Advertisement