बार बार काजल फैल कर खराब करता है आपका मेकअप और पार्टी मूड, इन टिप्स को फॉलो करने से नहीं फैलेगा
चेहरे की खूबसूरती में आंखों का मेकअप सबसे जरुरी होता है। बस हल्का सा काजल पूरे चेहरे और आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
पढ़ें :- टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में बनाई मजबूत पकड़! पंत-जुरेल की फिफ्टी पूरी, दूसरे दिन लंच तक स्कोर- 419/6
वहीं आंखों पर हल्का सा भी फैला हुआ काजल पूरे मेकअप और पार्टी मूड को खराब कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप अपने आंखों के काजल को फैलने से बचा सकती हैं।
आपका काजल फैले न इसके लिए अपनी आंखों के नीचे की स्किन पर फाउंडेशन या कंसीलर लगाएं और इसके सेट होने के बाद इस पर काजल लगाएं। उसके बाद पाउडर का इस्तेमाल जरुर करें। ये आपकी स्किन को ऑयली होने से बचाएगा और आपका काजल फैलेगा नहीं।
ठंडे पानी में कॉटन बॉल्स को डिप करके आंखों पर रखें। यह आपकी आईलिड के आस पास के एरिया के ऑयल बैलेंस करने में हेल्प करता है। जिससे काजल बिना पैले आंखों पर लंबे समय तक रहेगा। आंखों के नीचे बीबी क्रीम की एक लेयर सेट करें और फिर काजल लगाएं। काजल फैले न इसके लिए हमेशा काजल खरीदते समय वाटर प्रुफऔर स्मज फ्री काजल का चुनाव करें।
काजल फैले न इसके लिए सबसे पतली टिप वाले काजल पेन या पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती है।
काजल लगाने के बाद बार बार अपनी आंखों को छूने और रगड़ने से बचें।
पढ़ें :- श्रीलंकाई गेंदबाज से लड़ाई के बाद यशस्वी जायसवाल का हर्षा भोगले पर फूटा गुस्सा, बोले- अगर आपको नहीं पता तो प्लीज़ कोई राय न बनाएं
अगर आपने काजल लगाने से पहले कोई क्रीम लगा ली है तो पहले आईलीड के आस पास क्रीम को किसी टीश्यू से अच्छी तरह साफ कर लें। ऐसा करने से काजल आसानी से लग जाएगा और फैलेगा भी नहीं। अगर काजल बार बार फैल जाता है तो तीन से चार घंटे के गैप में आंख और चेहरे पर फेस पाउडर लगा लें। इससे काजल नहीं फैलेगा।