HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Gandey Assembly By-election Result 2024 : गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन की शानदार जीत

Gandey Assembly By-election Result 2024 : गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन की शानदार जीत

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के साथ- साथ विधानसभा की एक सीट गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gandey Assembly By-election Result 2024 : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के साथ- साथ विधानसभा की एक सीट गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी थी। इस सीट से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की हैं। उन्हें 26 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली हैं।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

कल्पना सोरेन ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को 26483 वोटों से हराया।  सोरेन को 108975 वोट मिले हैं, जबकि दिलीप वर्मा को 82492 वोट मिले हैं। गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी थीं। यह सीट हॉट सीटों में शुमार थी क्योंकि इस सीट से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं। स्वयं कल्पना सोरेन ने इस सीट पर जीत को लेकर जमकर पसीना बहाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...