1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कमलनाथ, सिंधिया जी की तरह नहीं हैं, वो विचारधारा से कांग्रेसी हैं और पद-प्रतिष्ठा के लिए कभी भी अपना मत नहीं बदलते हैंः जीतू पटवारी

कमलनाथ, सिंधिया जी की तरह नहीं हैं, वो विचारधारा से कांग्रेसी हैं और पद-प्रतिष्ठा के लिए कभी भी अपना मत नहीं बदलते हैंः जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ, सिंधिया की तरह नहीं हैं। कमलनाथ विचारधारा से कांग्रेसी हैं और वे पद-प्रतिष्ठा के लिए कभी भी अपना मत नहीं बदलते हैं। उन्हें जीवन में सभी पद मिले हैं। वे जा सकते हैं ये सोचना भी मैं सही नहीं मानता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शमिल होने की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि, कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में शामिल होंगे। इन चर्चाओं के बीच कमलनाथ दिल्ली भी पहुंचे हैं। हालांकि, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इनकार करने की बात नहीं है। मैं उत्साहित नहीं हूं, अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं सबसे पहले खबर करूंगा।

पढ़ें :- राज्यसभा में राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर तंज, बोले – “मैं हटाया गया उपनेता हूं और सदन में मौजूद हूं”

इन चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ, सिंधिया की तरह नहीं हैं। कमलनाथ विचारधारा से कांग्रेसी हैं और वे पद-प्रतिष्ठा के लिए कभी भी अपना मत नहीं बदलते हैं। उन्हें जीवन में सभी पद मिले हैं। वे जा सकते हैं ये सोचना भी मैं सही नहीं मानता हूं।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, कमलनाथ छिंदवाड़ा में हैं। मेरी कल रात उनसे बात हुई है वे छिंदवाड़ा में हैं। जिस व्यक्ति ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत नेहरू.गांधी परिवार के साथ की थीए वे उस समय उनके साथ खड़े थे जब पूरी जनता पार्टी और केंद्र की सरकार इंदिरा गांधी को जेल भेज रही थी। आप उनसे उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं कि वे सोनिया गांधी के परिवार को छोड़कर जाएंगे।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-महिला आरक्षण बिल चुनावी नक्शा बदलने के लिए है, हम इसे पारित नहीं होने देंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...