1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पंजाब में Emergency बैन पर छलका कंगना रनौत का दर्द, बोलीं- ‘कुछ चुनिंदा लोगों ने लगाई हुई है यह आग’

पंजाब में Emergency बैन पर छलका कंगना रनौत का दर्द, बोलीं- ‘कुछ चुनिंदा लोगों ने लगाई हुई है यह आग’

बालीवुड अ​भिनेत्री कंगना रनौत (Bollywood Actress Kangana Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' (Film 'Emergency') 17 जनवरी 2025 को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जो देश में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित है। इस फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक कंगना की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बालीवुड अ​भिनेत्री कंगना रनौत (Bollywood Actress Kangana Ranaut) की फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Film ‘Emergency’) 17 जनवरी 2025 को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जो देश में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित है। इस फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक कंगना की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री की यह फिल्म पंजाब में रिलीज नहीं हुई है। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

आपने इतना प्यार और इज्जत दी, उसके लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही पंजाब में फिल्म को रिलीज नहीं किए जाने पर दुख भी जताया है। कंगना कहती दिखी हैं, ‘दोस्तों मैं जी स्टूडियो और मणिकर्णिका और फिल्म के हर सदस्य की तरफ से आपका आभार व्यक्त करती हूं। आपने इतना प्यार और इज्जत दी, उसके लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं, लेकिन मेरे दिल में अभी भी कुछ दर्द है’।

‘फिल्म देखकर आप निर्णय लीजिए’

कंगना ने आगे कहा कि ‘पंजाब! इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता था कि पंजाब में मेरी फिल्में सबसे अच्छी परफॉर्म करती हैं। और आज एक दिन है जब पंजाब में मेरी फिल्म को रिलीज तक नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे ही कुछ हमले कनाडा और ब्रिटेन में भी किए जा रहे हैं। कुछ चुनिंदा लोगों ने यह आग लगाई हुई है। और इस आग में हम और आप जल रहे हैं। दोस्तों मेरी फिल्म मेरे विचार और मेरा देश के प्रति क्या लगाव है वो इस फिल्म से प्रदर्शित होता है। आप यह फिल्म देखकर खुद निर्णय लीजिए। क्या यह फिल्म हमें जोड़ती है या तोड़ती है? मैं बस और नहीं कहूंगी। जय हिंद धन्यवाद’।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...