कभी-कभी महसूस होने लगता है कि उत्तर प्रदेश का नाम गजब प्रदेश होना चाहिए। आये दिन कुछ अजीबों गरीब मामले आते ही रहते है। अब एक मामला कानपुर से सामने आया है जहां सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पेशी में गये थे ता उनका ड्राइवर ही मरीजों का पर्चा लिखने बैठ गया। जितना सुनने में ये अजीब लगता है उतना ही भयावह भी है यह मामला। ये सरासर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ है।
पढ़ें :- 15 परीक्षाओं में फेल ,15 साल नेवी में दी सेवा.. अब UPSC CAPF में हासिल की 343वीं रैंक, जानिए मयंक की कहानी
क्या है पूरा मामला
घटना कानपुर के कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर की है, जहां डॉ. रामकेश इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की पोस्ट पर तैनात है। सोमवार को वो कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। तभी उनका ड्राइवर ओपीडी में उनके बगल वाली कुर्सी के बगल में अपनी कुर्सी लगा कर बैठ गया।
वीडियो कब का है उसमें क्या-क्या दिख रहा है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सोमवार की है, जिसका वीडियो बुधवार को वॉयरल हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है- ड्राइवर एक-एक करके मरीजों को बुला उनकी बीमारी के बारे में पूछ रहा है। दवा लिखते वक्त एक मरीज उससे पूछ रहा है कि दवा अस्पताल में मिलेगी? ड्राइवर ने कहा- नहीं दवा बाहर मिलेगी
पढ़ें :- Kanpur News : BSF भर्ती की परीक्षा रद्द, बंद हुए कंप्यूटर तो अभ्यर्थी गुस्से में सेंटर के बाहर करने लगे हंगामा, अब 18 को होगा एग्जाम
सीएमएस बोले डॉ स्पष्टीकरण दें, नहीं तो एफआईआर कराएंगे
कांशीराम अस्पताल में डॉक्टर की जगह किसी बाहरी व्यक्ति के मरीजों को दवा लिखने का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच कराई। CMS डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह अस्पताल और OPD में चेकिंग की गई, लेकिन कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। डॉ. रामकेश से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह कोर्ट एविडेंस के लिए गए थे।
CMS के मुताबिक, उस दौरान मरीजों को दवा लिखता दिख रहा व्यक्ति संभवतः उनका ड्राइवर देव था। अब डॉ. रामकेश से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। CMS ने कहा कि जवाब नहीं मिलने पर FIR दर्ज कराई जाएगी। साथ ही दोबारा डॉक्टर की जगह किसी बाहरी व्यक्ति के मरीजों को दवा लिखते पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई होगी और पूरे मामले की जानकारी शासन को भेजी जाएगी।
कानपुर में डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा ड्राइवर, मरीजों को लिखी दवा!
कानपुर के कांशीराम अस्पताल में इमरजेंसी डॉक्टर के कोर्ट जाने पर उनका ड्राइवर देव OPD में मरीजों का इलाज करते और बाहर से दवा लिखते कैमरे में कैद हुआ.
पढ़ें :- सड़क किनारे बिखरी चॉकलेट-टॉफियां! देखते ही देखते जुट गई भीड़, बैग और बोरियों में भरकर ले गए लोग
वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया. मामले का संज्ञान लेते हुए… pic.twitter.com/Dhn9vkMeK5
— News Capsule (@newscapsule_) September 17, 2026