1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दलित व उपेक्षितों के मसीहा कांशीराम जी को भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाएः मायावती

दलित व उपेक्षितों के मसीहा कांशीराम जी को भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाएः मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि, वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया गया है उसका स्वागत है, लेकिन इस मामले में ख़ासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं। सरकार इस ओर भी ज़रूर ध्यान दे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न‘ देने का एलान किया है। केंद्र सरकार के इस कदम के बाद सियासी गलियों में सरगर्मी बढ़ गयी है। बसपा सुप्रीमो मायावती का भी इस मौके पर अहम बयान आया है। उन्होनें कहा कि, कांशीराम जी को भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए।

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि, वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया गया है उसका स्वागत है, लेकिन इस मामले में ख़ासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं। सरकार इस ओर भी ज़रूर ध्यान दे।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को लम्बे इंतजार के बाद वी पी सिंह जी की सरकार द्वारा भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम जी का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं। उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए।

 

 

पढ़ें :- योगी कैबिनेट ने प्रदेश के 5 जिलों में नई जेल, 17 नगर निगमों को संचालित होंगी 1725 इलेक्ट्रिक बसें

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...