Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग  के बाद सदमे में हैं कपिल शर्मा , जानिए क्या आया रिएक्शन

‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग  के बाद सदमे में हैं कपिल शर्मा , जानिए क्या आया रिएक्शन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Indian telivision : स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर  कनाडा में  7 जुलाई को ‘कैप्स कैफे’ का उद्धाटन किया था। सोशल मीडिया पर  इसके खूब चर्चे थे। लेकिन गुरुवार को कपिल के कैफे पर फायरिंग की गई।  इस गोलीबारी की ज़िम्मेदारी  खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह ने लिया है। ये सब होने के बाद अब  कपिल की टीम का  रिएक्शन सामने आया है। आइए आपको बताते हैं की कपिल ने क्या कुछ कहा है।

पढ़ें :- एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर 'बिग बॉस 15' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है...

फायरिंग   के बाद टीम का  क्या रिएक्शन

कैप्स कैफे के तरफ से एक इंस्टा स्टोरी लगाई गयी है जिसमें लिखा है हमने इस कैफे को अपनी कम्यूनिटी के बीच इस उम्मीद से खोला था कि वो शानदार कॉफी के साथ खुशी से गपशप कर सकेंगे. हमारे इस सपने पर हिंसा का प्रहार दिल  तोड़ने वाला है. इस सदमे से उभरने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन हमने हार नहीं मानी है. आप सभी के सपोर्ट, दुआओं के लिए धन्यवाद. ये कैफे आपके भरोसे की वजह से है. आइए हम साथ में मिलकर हिंसा का विरोध करें. ये सुनिश्चित करें कि कैप्स कैफे ऐसी जगह बने जहां शांति और समुदाय हो. पोस्ट में बताया गया है कि कैप्स कैफे जल्द की वापसी करेगा।

पुलिस का फायरिंग  पर बयान

पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज से पहले 50 करोड़ की कमाई कर दुनिया में बजाया डंका, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद

इस  मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है । पुलिस के मुताबिक ।0 जुलाई को सुबह 1.50 बजे के करीब सरे पुलिस को 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में कैफे पर गोली चलने की सूचना मिली. इसके बाद जब पुलिस पहुंची तब पता चला की गोलियां कैफे के तरफ चलाई गयी है। उस समय स्टाफ और मेंबर अंदर मौजूद थे लेकिन किसी को चोट नही आई। इसके बाद पुलिस सारे सबूत इकट्ठा करने में लगी है।

पढ़ें :- फरमान खान के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। यह लव जिहाद नहीं : मोनालिसा

Reported By : Akansha upadhyay

 

Advertisement