Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सैफ किसी तरह हमले से बच गए, लेकिन इस सनसनीखेज घटना ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिये हैं। पुलिस इस हमले के पीछे की वजह तलाश रही है। जिसके लिए मामले से जुड़े और घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस बीच सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने हमलावर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले की जांच कर रही पुलिस टीम ने एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम उनके घर पहुँचकर घटना से जुड़े सवाल-जवाब किए। इस दौरान करीना ने अपने बयान में कहा कि हमलावर काफी आक्रामक था। उसने हिंसक हाथापाई की, लेकिन सामने रखी ज्वेलरी को छुआ तक नहीं लगाया। किसी तरह से उनका परिवार वहां से भागकर इमारत की 12वीं मंजिल पर जाने में कामयाब रहा।
इस दौरान करीना ने पुलिस को यह भी बताया कि हमले के बाद वह कहां चली गयीं थी। पुलिस के अनुसार, सैफ पर हमले के बाद करीना बेहद दुखी हो गई थी। इस वजह से उनकी बहन करिश्मा कपूर उन्हें अपने घर ले गई थीं। बता दें कि सैफ पर हमले के बाद पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला था कि हमलावर चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। इस दौरान एक्टर और उसके बीच हिंसक हाथापाई हुई। हालांकि, अब करीना के बयान ने मामले को और उलझा दिया है कि हमलवार को इरादा आखिर क्या था।