Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Exit Poll 2023: इन एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिलती दिख रही पूर्ण बहुमत, जानिए कितनी सीटें मिलने की उम्मीद

Karnataka Exit Poll 2023: इन एग्जिट पोल में कांग्रेस को मिलती दिख रही पूर्ण बहुमत, जानिए कितनी सीटें मिलने की उम्मीद

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Exit Poll 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ। मतदान के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। आज तक के एग्जिट पोल (India Today-Axis My India) के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

इसके साथ ही कर्नाटक से भाजपा की विदाई इस एग्जिट पोल के मुताबिक तय माना जा रहा है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

इसके साथ ही सबसे ज्यादा भरोसेमंद न्यूज 24-टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल भी आया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 120, बीजेपी को 92 और जेडीस को 12 सीटें मिलते दिखे रही है।

एजेंसी भाजपा कांग्रेस जेडीएस अन्य
जी न्यूज – मैट्रिज 79-94 103-118 25-33 02-05
रिपब्लिक – पी-मारक्यू  85-100 94-108 24-32 02-06
टीवी9 भारतवर्ष – पोलस्ट्रैट 88-98 99-109 21-26 0-4
एबीपी न्यूज – सी-वोटर  83-95 100-112 21-29 02-06
न्यूज नेशन – सीजीएस 114 86 21 03
एशियानेट सुवर्णा – जन की बात  94-117 91-106 14-24 0-2
टाइम्स नाऊ – ईटीजी 78-92 106-120 20-26  02-04
इंडिया टीवी – सीएनएक्स 80-90  110-120 20-24 01-03
आजतक – एक्सिस माय इंडिया 62-80 122-140 20-25 0-3
न्यूज 24 – टुडेज चाणक्या 92 120 12 0

 

 

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन ने तय कर लिया है पीएम कैंडिडेट का नाम
Advertisement