Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के लिए मिलेंगे सिर्फ सवा घंटे, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त  

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के लिए मिलेंगे सिर्फ सवा घंटे, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त  

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Karwa Chauth 2023: प्रेम, श्रद्धा और आस्था का मानक पर्व करवा चौथ व्रत (Karva Chauth) का इंतजार सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से होता है, आज उनका इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आज ही वो पावन दिन है।  करवा चौथ (Karva Chauth) अखंड सौभाग्य की प्राप्ति का सबसे प्रमुख और त्योहार है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ चौथ व्रत रखा जाता है।

पढ़ें :- Karwa Chauth 2023 : पति की दीर्घायु सुहागिन महिलाएं कल रखेंगी करवा चौथ व्रत, जानिए आपके शहर में कब दिखेगा चांद?

करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त  

आपको बता दें कि महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार करके करवा चौथ की पूजा करती हैं। इस दिन करवा माता और गणेश जी की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्ध्य दिया जाता है। उसके बाद महिलाएं अपना निर्जला व्रत तोड़ती हैं। ये उपवास महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं तो वहीं कुंवारी कन्याएं ये उपवास अच्छे पति की कामना में करती हैं।

क्यों दिया जाता है अर्ध्य?

चन्द्र मन का प्रतिनिधित्व करता है और महिलाओं का मन अधिक चंचल होता है इसलिए मन को स्थिर और शक्तिशाली बनाने के लिए करवा चौथ के दिन चन्द्रमा को अर्ध्य देने की परंपरा है।

करवा चौथ की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया.. ओम जय करवा मैया।

पढ़ें :- Karwa Chauth 2023 : महिला कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, एक नवंबर को छुट्टी का किया ऐलान

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी.. ओम जय करवा मैया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती.. ओम जय करवा मैया।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

पढ़ें :- Karwa Chauth 2023: माता पार्वती से अमर सुहाग का वरदान मांगती हैं सुहागिन महिलाएं, 100 साल बाद बन रहा है ऐसा शुभ संयोग

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे.. ओम जय करवा मैया।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे.. ओम जय करवा मैया।

Advertisement