HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth 2023 : पति की दीर्घायु सुहागिन महिलाएं कल रखेंगी करवा चौथ व्रत, जानिए आपके शहर में कब दिखेगा चांद?

Karwa Chauth 2023 : पति की दीर्घायु सुहागिन महिलाएं कल रखेंगी करवा चौथ व्रत, जानिए आपके शहर में कब दिखेगा चांद?

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ (Karwa Chauth) पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ (Karwa Chauth) में विवाहित महिलाएं अपने पति के जीवन की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए कठोर उपवास रखती हैं। इसके बाद चंद्रमा उदय होने के बाद और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ (Karwa Chauth) पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ (Karwa Chauth) में विवाहित महिलाएं अपने पति के जीवन की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए कठोर उपवास रखती हैं। इसके बाद चंद्रमा उदय होने के बाद और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ (Karwa Chauth) पर आपके शहर में चांद कब निकलेगा?

पढ़ें :- Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के लिए मिलेंगे सिर्फ सवा घंटे, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त  

करवा चौथ की तिथि

कार्तिक मास (Kartik Month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर, मंगलवार, रात्रि 09:30 मिनट से कार्तिक मास (Kartik Month)  के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त:1 नवंबर, बुधवार, रात्रि 09:19 मिनट तक चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 1 नवंबर को होगा। इसलिए इसी दिन करवा चौथ  का व्रत (Karwa Chauth Fast) किया जाएगा।

करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त

पूजा शुभ मुहूर्त- शाम 05:34 मिनट से 06: 40 मिनट तक

पढ़ें :- Karwa Chauth 2023: माता पार्वती से अमर सुहाग का वरदान मांगती हैं सुहागिन महिलाएं, 100 साल बाद बन रहा है ऐसा शुभ संयोग

पूजा की अवधि- 1 घंटा 6 मिनट

अमृत काल- शाम 07:34 मिनट से 09: 13 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन और रात

करवा चौथ पर कब निकलेगा आपके शहर में चांद

करवा चौथ के मंत्र
करवा चौथ पूजन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

श्रीगणेश का मंत्र – ॐ गणेशाय नमः

शिव का मंत्र – ॐ नमः शिवाय

पार्वतीजी का मंत्र – ॐ शिवायै नमः

स्वामी कार्तिकेय का मंत्र – ॐ षण्मुखाय नमः

चंद्रमा का पूजन मंत्र – ॐ सोमाय नमः

‘मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।’

‘नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...