1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ के व्रत में करवा माता की पूजा की जाती है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ के व्रत में करवा माता की पूजा की जाती है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सदा सुहागन रहने और पति की लंबी उम्र का वरदान मांगने और  खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के व्रत का पालन करतीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Karwa  Chauth 2024 : सदा सुहागन रहने और पति की लंबी उम्र का वरदान मांगने और  खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के व्रत का पालन करतीं है। इस कठिन व्रत में सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। ये व्रत सूर्योदय से शुरू होकर चंद्रोदय तक रहता है। पौराणिक कथाओं में ज़िक्र है कि करवा चौथ का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए किया था। तभी से इस व्रत की परंपरा शुरू हो गई।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2026 : वैशाख अमावस्या पर पितरों का स्मरण करने से मिलेगा विशेष पुण्य फल , बाधाएं दूर होंगी

2024 में करवा चौथ कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। साल 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 मिनट से लेकर 07:57 मिनट तक है। वहीं चन्द्रोदय का समय 07:54 मिनट है।

यदि आप घर में करवा चौथ की पूजा कर रही हैं तो उत्तर-पूर्व दिशा में करवा माता का चित्र लगा कर पूजा करें। मान्यता है कि करवा चौथ के दिन भगवान शिव के पूरे परिवार यानी कि शिव जी, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जानी चाहिए। करवा चौथ के दिन चंद्र देव के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...