1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth 2024 : करवाचौथ के दिन घर में इन जगहों पर जलाएं दिया , वैवाहिक जीवन के लिए होता है शुभ

Karwa Chauth 2024 : करवाचौथ के दिन घर में इन जगहों पर जलाएं दिया , वैवाहिक जीवन के लिए होता है शुभ

आज करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत का पालन करके पूरा कर रहीं है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,  सुख-समृद्धि के लिए इतना कठिन व्रत रखतीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Karwa Chauth 2024 : आज करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत का पालन करके पूरा कर रहीं है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,  सुख-समृद्धि के लिए इतना कठिन व्रत रखतीं है। महिलाएं व्रत का पारण रात में चांद को अर्घ्य देकर करेंगी।  करवा चौथ के दिन करवा माता, चंद्र देव, गणेश जी, शिव-पार्वती और कार्तिकेय जी की पूजा का विधान है। इस दिन करवा माता की कथा सुनना बहुत महत्वपूर्ण होता है। बिना इसके पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा करवाचौथ के दिन घर के कुछ हिस्सों में दीया जलाने से पति-पत्नी के संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवाचौथ के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

इन स्थानों पर जलाएं दिया  
करवाचौथ के दिन आप मंदिर में घी का दिया जलाएं।
रसोई में दिया जलाना भी होता है शुभ।
बेडरूम में आटे का दिया जलाना वैवाहिक जीवन के लिए होता है शुभ।
वहीं, घर के पूर्व दिशा में करवे के ऊपर दीपक जरूर जलाएं।
इसके अलावा चंद्रमा देखने वाली छलनी पर भी दीपक जलाएं।

अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का जाप करें
करवा चौथ व्रत के दिन पूजा के दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देते समय सबसे पहले कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए।

ये मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:
ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम. नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम’ हैं।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...