1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Kasammal’s murder: फेमस एक्ट्रेस का हुआ निधन, बेटे ने की पीट पीट कर हत्या

Kasammal’s murder: फेमस एक्ट्रेस का हुआ निधन, बेटे ने की पीट पीट कर हत्या

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की ‘कदैसी विवासयी’ में मां का किरदार निभाने वाली कसम्मल अब इस दुनिया में नहीं रही। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, उनके बेटे पी नामकोडी ने उन पर जानलेवा हमला किया तथा पीट-पीटकर उनका क़त्ल कर दिया। कहा जा रहा है कि पी नामकोडी को शराब पीने की आदत थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Kassamal passes away: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की ‘कदैसी विवासयी’ में मां का किरदार निभाने वाली कसम्मल अब इस दुनिया में नहीं रही। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, उनके बेटे पी नामकोडी ने उन पर जानलेवा हमला किया तथा पीट-पीटकर उनका क़त्ल कर दिया। कहा जा रहा है कि पी नामकोडी को शराब पीने की आदत थी। इस कारण से वो आए दिन अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगता था। जब कसम्मल ने उसे पैसे देने से मना किया, तो उसने अभिनेत्री को मार डाला।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

खबरों के अनुसार, इस मामले में नामकोडी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा जिस चीज से कसम्मल का क़त्ल किया गया, वो सामान भी अब जब्त हो चुका है। बता दें, ये घटना मदुरई के उसिलामपट्टी के पास अनायुर में हुई है। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, 4 फरवरी की सुबह लगभग 3 बजे कसम्मल की अपने बेटे से झड़प हुई थी। मार-पीट के चलते कसम्मल को चोट लगी जिसके तुरंत बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें, नामकोडी अपनी पत्नी से अलग हो चुका है। दोनों को अलग हुए लगभग 15 वर्ष हो चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तत्पश्चात, पुलिस अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले गई। Kasammal तमिल इंडस्ट्री की अभिनेत्री थीं। उनकी फिल्म ‘कदैसी विवासयी’ वर्ष 2022 में आई थी। इस फिल्म को एम मणिकंदानी ने निर्देशित किया था। फिल्म में कसम्मल के अतिरिक्त विजय सेतुपति एवं योगी बाबू लीड किरदार में थे। वहीं बात यदि उनकी निजी जिंदगी की करें तो, कसम्मल के चार बेटे हैं तथा नामकोडी की आयु लगभग 52 वर्ष थी।

 

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...