Kashmiri fighter Owais Yaqoob : भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी ओवैस याकूब MMA में इतिहास रच दिया। हर तरफ याकूब की चर्चा हो रही है। फाइटर याकूब ने दिग्गज फाइटर डेलियन जॉर्जीव को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने बुल्गारिया में ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन 107 में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर इतिहास रचा। आपको बता दें कि आईएमएमएएफ में अभी तक डेलियन को कोई नहीं हरा पाया था।
आइये जानते है ओवैस याकूब कौन हैं।
पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री
कौन हैं ओवैस याकूब?
ओवैस याकूब का जन्म पर्वतीय राज्य जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़ले के मुर्रान गांव में 1998 में हुआ था। छोटे से गांव से आने वालू याकूब पहले से ही लोकल खिलाड़ी बन गए थे। कॉम्बैट स्पोर्ट्स (Combat Sports) में उनकी खास रूचि थी। इस वजह से उन्होंने 2012 में ताइक्वांडो और किकबॉक्सिंग के साथ करियर की शुरुआत की। याकूब ने बहुत जल्दी अपने गेम में दक्षता हासिल कर ली थी।
याकूब ने ग्लोबल लेवल पर खुद को साबित किया। याकूब ने दुनिया में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व किया और लगातार सफलता अर्जित की।