छह महिने के बच्चों को खास देखभाल की जरुरत होती है। छह महीने के बच्चे का तेजी से विकास हो रहा होता हैं दांत निकलने शुरु हो रहे होते हैं। बच्चा करवट लेने की कोशिश कर रहा होता है और भी कई बदलाव हो रहे होते हैं।
पढ़ें :- Kanwar Yatra 2026 : जुलाई माह में इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ के भक्त अभी नोट कर लें डेट
बच्चों की परवरिश करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन जब बच्चा 6 महीने का हो, तो ऐसे में बच्चे का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आपका बच्चा 6 महीने का है, तो स्तनपान बच्चे के लिए सबसे अच्छा भोजन है। मां का दूध बच्चों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसलिए जहां तक हो सके मांएं अपना ही दूध पिलाएं। 6 महीने के बच्चे को आप थोड़ा-थोड़ा पानी चम्मच से दिनभर देते रहें।
इससे बच्चे के शरीर में भरपूर पानी रहेगा। पानी की कमी नही होगी।अगर आपका बच्चा 6 महीने का है, तो आप उसे 10 से 11 घंटे सुला सकती है। इसके अलावा आपको डायपर का साइज भी बदलना पड़ सकता है। 6 महीने के बच्चे की मांसपेशियां मजबूत होने लगती है। इससे वह मूवमेंट करता है ऐसे में आपका बच्चा पलंग से एक तरफ रोल कर गिर ना जाए। इसलिए उसका खास ख्याल रखें। इस समय शिशु के दांत आने लगते हैं, इससे उसे तकलीफ हो सकती है। ऐसे में अगर बच्चा लगातार रो रहा हो, तो उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं। बच्चे अपने मुंह में हाथ और बाकी चीजें न डालें इसका ध्यान रखें।