1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केजरीवाल ने किया ‘डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा’, कहा-जो दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनका सारा खर्चा उठाएगी हमारी सरकार

केजरीवाल ने किया ‘डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा’, कहा-जो दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनका सारा खर्चा उठाएगी हमारी सरकार

केजरीवाल ने योजना का एलान करते हुए कहा, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़े एलान किए जा रहे हैं। शनिवार को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया है। उन्होंने कहा, दलित समाज के बच्चे विदेश की यूनिवर्सिटी में Admission लें, उनका सारा ख़र्च AAP सरकार उठाएगी।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

केजरीवाल ने योजना का एलान करते हुए कहा, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहता है, दिल्ली सरकार छात्रों के दाखिले के बाद उनका खर्च वहन करेगी।

उनहोंने आगे कहा, यह छात्रवृत्ति दलित समुदाय के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी। हम डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा करके भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब दे रहे हैं जिन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान किया।

बुजुर्गों के लिए की थी संजीवनी योजना की घोषणा
इससे पहले आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

 

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...