1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल का एलान, पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ में AAP उतारेगी अपना प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल का एलान, पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ में AAP उतारेगी अपना प्रत्याशी

Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार पंजाब के दौरे पर हैं, जहां पर केजरीवाल राज्य सीएम भगवंत मान के साथ अलग-अलग सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को केजरीवाल ने खन्ना में आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ में अपना प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज से 2 साल पहले आपने हमें बहुत बड़ा ‘आशीर्वाद’ दिया था और पंजाब में 117 में से 92 सीट जिताई थी। आज आपसे हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्होंने कहा, ‘2 महीने बाद लोकसभा के चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में 13 सीट हैं और एक सीट चंडीगढ़ में है. आने वाले 15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी।’

केजरीवाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ‘अब आप लोगों से निवेदन है कि जिस तरह 2 साल पहले आशीर्वाद दिया था, भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी को 14 सीटें आपको जितानी है, और झाड़ू लगानी है। आप हमारे हाथ जितने मजबूत करोगे उतनी ताकत से हम काम करेंगे। पूरी जिंदगी आपकी सेवा करेंगे।’

गौरतलब है कि केजरीवाल की पार्टी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन के सदस्य अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं। केजरीवाल से पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, बिहार में नीतीश कुमार और यूपी में अखिलेश यादव पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। ऐसे में विपक्षी दलों के बीच मतभेद इंडिया गठबंधन के टूटने का संकेत देते हैं।

पढ़ें :- अब साल में सिर्फ 4 बार आएंगे पीरियड्स? महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ताउम्र बन सकेगी मां
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...