1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केजरीवाल की ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी: 10 लाख का जीवन बीमा, बेटी की शादी में एक लाख की सहायता समेत किए ये वादे

केजरीवाल की ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी: 10 लाख का जीवन बीमा, बेटी की शादी में एक लाख की सहायता समेत किए ये वादे

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अरविंद केजरीवाल अब सड़कों पर उतरकर लोगों से लगातार मिल रहे हैं। इन सबके बीच केजरीवाल ने ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी दी है। उन्होंने कहा, हम उनके साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अरविंद केजरीवाल अब सड़कों पर उतरकर लोगों से लगातार मिल रहे हैं। इन सबके बीच केजरीवाल ने ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी दी है। उन्होंने कहा, हम उनके साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में दोबारा आम आदमीं पार्टी की सरकार बनने पर सभी ऑटो वाले भाइयों के लिए 5 गारंटियां दी है। इसमें हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस, बेटी की शादी में एक लाख की सहायता, वर्दी के लिए साल में 2 बार ₹2500, बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी और ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा। हम उनके साथ पहले भी खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल मंगलवार को न्यू कोंडली में अपनी पत्नी सुनीता के साथ एक ऑटो ड्राइवर के घर पहुंचे। जहां उन्होंने खाना खाया है। इससे पहले केजरीवाल ने ऑटो वालों से मुलाकात की थी और एक ऑटो चालक ने घर पर खाना खाने के लिए बुलाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...