Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सुबह नींद खुली तो बच्चों के तकिए के नीचे मिला जहरीला सांप, इस राज्य में हर दिन घरों से निकल रहें जहरीले सांप

सुबह नींद खुली तो बच्चों के तकिए के नीचे मिला जहरीला सांप, इस राज्य में हर दिन घरों से निकल रहें जहरीले सांप

By Harsh 
Updated Date

'कॉमन करैत' यह चित्र प्रतीकात्मक है।

Kerala:  केरल के कोझिकोड जिले के कुट्टियाडी क्षेत्र में एक घर के भीतर एक के बाद एक पांच जहरीले सांप मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। परिवार उस समय पूरी तरह घबरा गया, जब सुबह बच्चों के कमरे में तकिए के नीचे जहरीला सांप दिखाई दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7 बजे जब उनके बच्चे नींद से उठे, तो उन्होंने तकिए के नीचे एक सांप देखा। यह देखकर परिवार के सभी सदस्य डर गए और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

पढ़ें :- Lucknow News : होटल के कमरे में सिपाही का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही सांप पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और घर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिन के समय घर के अलग-अलग हिस्सों से दो और कॉमन करैत सांप मिले। इसके बाद देर शाम और रात में भी तलाशी जारी रही, जिसमें एक सांप बाथरूम से और एक दूसरे कमरे से बरामद हुआ। इस तरह घर के भीतर से कुल पांच जहरीले कॉमन करैत सांप निकले, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि एक सांप उस कमरे में मिला, जहां दो छोटे बच्चे सो रहे थे।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि SARPA प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम लगातार घर और आसपास के क्षेत्र की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में और भी सांप छिपे हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण सांप ठंडी जगहों की तलाश में घरों के अंदर घुस आते हैं। साथ ही चूहों की मौजूदगी भी उन्हें घरों की ओर आकर्षित करती है।

हाल ही में त्रिशूर जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां सोते समय दो भाइयों को कॉमन करैत ने काट लिया था। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में राज्य में सांप के काटने से कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है

पढ़ें :- Varanasi Girls Hostel Accident : छत से गिरकर छात्रा अनामिका की मौत, वार्डन से विवाद की बात आई सामने
Advertisement