1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-2027 में सपा का सियासी समापन तय

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-2027 में सपा का सियासी समापन तय

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी कहा है। इससे पहले भी केशव मौर्य ने सपा के पीडीए पर सवाल उठाया था। उन्होंने इसे परिवार डबलपमेंट एजेंसी बताया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी कहा है। इससे पहले भी केशव मौर्य ने सपा के पीडीए पर सवाल उठाया था। उन्होंने इसे परिवार डबलपमेंट एजेंसी बताया था।

पढ़ें :- UP weather alert: यूपी में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ​था कि, 2027 में सपा का सियासी समापन तय! ‘समाजवादी’ अब सिर्फ़ नाम रहेगा, असल में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कहलाएगी ‘समाप्तवादी’ पार्टी। यूपी में फिर जोर-शोर से खिलेगा कमल।

पढ़ें :- UP News : पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेटी ने किया विरोध तो फेंका खौलता पानी

इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि, अखिलेश यादव जी, नौटंकी बंद कीजिए। फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) की हवा अब निकल चुकी है। आगरा में अपने ही सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को वापस लेकर विवाद समाप्त किया जा सकता था, लेकिन आप और आपकी पार्टी के गुंडे सिर्फ आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। देश को तोड़ने नहीं, जोड़ने की राजनीति कीजिए–राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़िए! जातिवाद,परिवारवाद,तुष्टिकरण की राजनीति का युग ख़त्म हो चुका है। आपकी मानसिकता और साज़िश समाजवादी पार्टी को समाप्त वादी बना रही है। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। तीसरी बार भाजपा सरकार बनायेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...